क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा एक मांग पत्र, एक सप्ताह में सभी मांगे पूर्ण करे अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों को लेकर करेगी धरना प्रदर्शन

Yogendra singh Shakya

Mahidpur Road @ यूरिया डीएपी और बिजली की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड त्रिवेदी के नेतृत्व में आज अनुविभागीय अधिकारी के सी ठाकुर महिदपुर से मुलाकात कर खाद उपलब्ध कराने की मांग की!!
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर रोड के अध्यक्ष भारत शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झारड़ा के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में महिदपुर के अनुविभागीय अधिकारी के सी ठाकुर से मुलाकात की ओर महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों को बोवनी के समय यूरिया खाद एवं डी ए पी खाद नही मिल रहा है एऔर महिदपुर तहसील की सभी सोसायटियों में खाद की कमी है जिसके कारण किसान अपने खेतों में बोवनी नही कर पा रहे हैं एव क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी हो रही जिसके कारण किसानों को मंहगे भाव में खाद खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है एव बिजली विभाग की तानाशाही से किसान परेशान हैं बिजली के बड़े बड़े बिल किसानों को दिए जा रहे हैं एवं जले हुए बिजली के ट्रांसफार्मर समय पर नही बदले जा रहे हैंएओर क्षेत्र की क्रषि उपज मंडीयो में किसानों की सोयाबीन समय पर नीलामी नही हो रही हैए जिसके कारण किसानों को अपनी उपज काम दामों पर बेचना पड़ रही हैए पुलिस विभाग की उदासीनता के कारण दीपावली के त्योहार के अवसर पर यातायात बाधित हो रहा है !
सभी समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र अनुविभागीय अधिकारी को सौपा एव एक सप्ताह में सभी मांगे पूर्ण की जावे अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगीष्इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड त्रिवेदीए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत शर्मा, झारड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया, ब्लॉक सेवादल के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठौर घोसला नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सोनू बंजारा सेक्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह पँवार आदि उपस्थित थे!!

No Comments

Leave A Comment