प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण और बांटे दक्षता प्रमाण पत्र

Yogendra Singh Shakya

Ratlam @ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को दक्षता प्रमाणपत्र का वितरण
सीएससी अकादमी प्रखर मास्टरमाइंड कंप्यूटर सेंटर धराड़ रतलाम पर किया गया। संचालक महेश सिंह सोनगरा ने बताया कि उक्त योजना के अन्तर्गत विद्यार्थियों को जॉब रॉल फील्ड सर्वे कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया था । उक्त प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यार्थी बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर पाएगें व स्वरोजगार और रोजगार की ओर बढ़कर आत्मनिर्भर बनेंगे। समापन अवसर पर प्रमाण पत्र के साथ टी.शर्ट व कैप आदि सामग्री भी वितरित की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुनील पोरवाल सीएससी के जिला प्रबंधक थे जबकि कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक और सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

No Comments

Leave A Comment