पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दर्ज प्रकरण वापस लिया जाए कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन प्रकरण वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन: प्रताप सिंह गुर
Yogendra singh shakya / Mahidpal singh
Mahipur road @ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दर्ज प्रकरण वापस लिया जाए कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन प्रकरण वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन: प्रताप सिंह गुर
महिदपुर रोड: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दर्ज किया गया केस वापस लेने की मांग का ज्ञापन समस्त कांग्रेस जनों ने गोगापुर पंचायत परिसर में थाना प्रभारी एम एल चौहान को सौंपा राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तानाशाही पूर्ण तरीके से भाजपा शासन लोकतंत्र पर कुठाराघात होकर अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाएं कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष होकर नेता प्रतिपक्ष भी है शासन की नाकामियों को उजागर करना तथा जनता के हक में आवाज बुलंद करना जनहित में आवश्यक है भाजपा सरकार ने भय का वातावरण बनाकर प्रजातंत्र के मूल स्वरूप को दबाने का प्रयास किया जा रहा है महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेश जनों ने इस कृत्य की घोर निंदा कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रताप सिंह गुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रकरण वापस नहीं लिया गया तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस अवसर पर धारा सिंह जाट , ब्लॉक अध्यक्ष शिव नारायण शर्मा , राधेश्याम पोरवाल नेता, पप्पू पठान , राहुल चौहान, जीतू माली, राहुल बैरागी , राहुल सिंह चौहान, अमनदीप सिंह गुर, कैलाश चंद्र देवड़ा, राजकुमार, संतोष शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश शर्मा, पिंटू शर्मा सहित विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे
English
French
German
Italian