मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में महिदपुर रोड़ थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया
Yogendra singh shakya/Mahipal Singh panwar
Mahidpur Road @ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भरत शर्मा मंडल अध्यक्ष शिव सोलंकी सेक्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह पवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भरत जाट आबिद मंसूरी जगदीश परमार रफीक मंसूरी आदि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में महिदपुर रोड पुलिस थाने पर पहुंचकर थाना प्रभारी एम एल चौहान को एक आवेदन दिया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रीप्रभु राम चौधरी एवं जिले के प्रभारी मंत्री जिले में पदस्थ अधिकारी जिन की नाकामियों के कारण कोरोना महामारी में बहुत ज्यादा लोगों ने बेडएऑक्सीजनएजीवन रक्षक दवाइयोंएकी भारी कमी के कारण अपनी एवं अपनों की जान गवानी पड़ीएइसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ओर जिले के प्रभारी मंत्री की है!
अतः थाना प्रभारी महोदय से निवेदन किया गया है कि भारतीय दंड विधान की धारा 304 420 406 467 468 124एं 124द(2) आपदा प्रबंधन अधिनियम सन 2005 की धारा एवं अन्य आपराधिक विधि सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई!
जिसमें थाना प्रभारी एम एल चौहान द्वारा आवेदन की जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया!
English
French
German
Italian