देश में कोरोना से 4172 मौतें : मप्र में अब तक 300 की जान गई

india @ देश में कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 4172 हो गई है। सोमवार को 148 लोगों की जान गई। सबसे ज्यादा 1695 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। अकेले मुंबई में 1026 कोरोना मरीज दम तोड़ चुके हैं। मुंबई 1000 से ज्यादा मौतों वाला देश का इकलौता शहर बन गया है। वहीं, मध्यप्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 300 हो गया है।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 60, गुजरात में 30, दिल्ली में 15 और मध्यप्रदेश में 10 लोगों की मौत हुई। वहीं, उत्तर प्रदेश में 8, तमिलनाडु में 7, प. बंगाल में 6, तेलंगाना में 3, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में 2-2 जबकि उत्तराखंड में एक मरीज ने दम तोड़ा। रविवार को 156 संक्रमितों ने जान गंवाई थी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

महाराष्ट्र 1695
गुजरात 888
मध्य प्रदेश 300
पश्चिम बंगाल 278
राजस्थान 165
दिल्ली 276
उत्तर प्रदेश 169
आंध्र प्रदेश 56
तमिलनाडु 119
तेलंगाना 56
कर्नाटक 44
पंजाब 40
जम्मू-कश्मीर 23
हरियाणा 16
बिहार 13
झारखंड 04
हिमाचल प्रदेश 04
चंडीगढ़ 04
केरल 06
असम 04
उत्तराखंड 04
मेघालय 01
ओडिशा 07

कुल 4172

No Comments

Leave A Comment