अच्छी खबर : नागदा में 2 कोरोना मरीज़ स्वस्थ हुए, अब सिर्फ एक ही एक्टिव केस
NAGDA @ शहर को एक बार फिर से स्वास्थ विभाग की ओर से राहत भरी खबर मिली है। डॉ कमल सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 4 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है ओर चारों ही रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं। जिसमे से 2 लोग तो कोरोना पॉज़िटिव हैं जो अब नेगेटिव आये हैं और 2 अन्य हैं।
इन लोगों की रिपोर्ट आयी नेगेटिव : 21 अप्रेल को इंदौर से नागदा पटेल गली पाडल्या रोड अपने मायके आयी युवती जो कि पहले कोरोना पॉज़िटिव आयी थी अब उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। एक ओर कोरोना पॉज़िटिव नईदिल्ली निवासी मोहसिन की माँ की रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है। इसके अलावा पटेल गली निवासी कोरोना पॉज़िटिव महिला का पति और उसका भाई जिसकी रिपोर्ट प्रोमटेम पॉज़िटिव आयी थी उसकी भी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
शहर में अब सिर्फ एक कोरोना का एक्टिव केस : शहर में कोरोना मरीज़ों की संख्या 11 थी जिसमे से अब 10 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। ऐसे में अब सिर्फ एक कोरोना का केस एक्टिव है जो कि नईदिल्ली निवासी मोहसिन के 70वर्षीय दादा हैं।
कंटेनमेंट एरिया में घुसने वाला युवक गिरफ्तार : मंगलवार को एक बहुत बडी लापरवाही सामने आई। कंटेनमेंट झोन नई दिल्ली क्षेत्र में रहने वाला कोरोना पाॅजिटिव मोहसिन जो कि तीन दिन पहले ही उज्जैन से स्वस्थ होकर लौटा है उसने चोरी छुपे कोटा फाटक निवासी अपने मित्र को घर बुला लिया। लेकिन मोहल्ले के जागरूक लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद आज पुलिस ने दोपहर को उस युवक को पकड लिया और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
English
French
German
Italian