अब तक 34 लाख संक्रमित और 2.39 लाख मौतें: अमेरिका में 1 लाख लोगों की जान जा सकती है

world @ दुनिया में कोरोना से 34 लाख 607 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 39 हजार 586 जान जा चुकी है, जबकि 10 लाख 81 हजार 588 ठीक हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि देश में संक्रमण से कम से कम एक लाख लोगों की जान जा सकती है। उम्मीद है हम इसे इस आंकड़े तक नहीं पहुंचने देंगे। देश में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका: 24 घंटे में 1883 मौतें
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 1883 लोगों की मौत हुई है। यहां 11 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। यहां अकेले न्यूयॉर्क स्टेट (24,069) में स्पेन (24,824) और फ्रांस (24,594) के बराबर मौतें हुई हैं। वहीं, तीन लाख 15 हजार 222 संक्रमित हैं। ट्रम्प ने कहा कि वे चीन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। संक्रमण से निपटने में चीन नाकाम रहा है

अल्जीरिया: संक्रमण बढ़ता रहा, तो कड़े कदम उठाए जाएंगे: राष्ट्रपति
अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद टेब्बौने कहा है कि देश में यदि वायरस का प्रसार जारी रहा, तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है। साथ ही सभी बिजनेस बंद कराए जा सकते हैं। अब्देलमदजीद ने कहा, “सरकार ने व्यापारी संघ के अनुरोध पर आर्थिक संकट को कम करने के लिए व्यवसायों को फिर से खोलने की अनुमति दी है, लेकिन यदि इस फैसले से लोगों के जीवन को खतरा होता है, तो फिर से सब कुछ बंद किया जा सकता है। साथ औऱ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। अल्जीरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में 4151 लोग अब तक संक्रमित हुए हैं और 453 की मौत हुई है।

रूस: मास्को में अब तक 695 की मौत
रूस में अब तक 1,169 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा मॉस्क में 695 जान गई है। मॉस्को की कोरोनावायरस रिस्पॉन्स सेंटर ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

No Comments

Leave A Comment