देश में कोरोना से संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 900 पार

india @ कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को 900 पार कर गया। अब तक 932 कोरोना मरीज जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा 27 मौतें दर्ज की गईं। इसके पहले 22 अप्रैल को 23 संक्रमितों की मौत हुई थी। गुजरात में भी मौतों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यहां सोमवार को 11 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में अब तक 161 संक्रमितों की मौत हुई है। उधर, राजस्थान में 4, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 1-1 मरीज की मौत हुई।

देश में रविवार को 60 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा था। यह अब तक एक दिन में हुई मौतों में सबसे ज्यादा है। इसके पहले 24 अप्रैल को 57 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को महाराष्ट्र में 19, गुजरात में 18, मध्यप्रदेश में 8, राजस्थान में 7, उत्तर प्रदेश में 3, पश्चिम बंगाल में 2 और पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु में एक-एक की जान गई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

महाराष्ट्र 369
गुजरात 162
मध्य प्रदेश 107
दिल्ली 54
राजस्थान 46
आंध्र प्रदेश 31
तेलंगाना 25
उत्तर प्रदेश 30
तमिलनाडु 24
कर्नाटक 19
पंजाब 19
पश्चिम बंगाल 20
जम्मू कश्मीर 07
हरियाणा 05
केरल 03
झारखंड 03
बिहार 02
हिमाचल 02
असम 01
मेघालय 01
ओडिशा 01
पुडुचेरी 01
——————–
कुल 932

No Comments

Leave A Comment