मध्यप्रदेश में लगातार बढ रहा है कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकडा
MP @ कोरोना के संदिग्ध रोगियों की जांच रिपोर्ट आने में काफी वक्त लगने लगा है। पहले दो-तीन दिनों में रिपोर्ट आ जाती थी, लेकिन अब 8 से 10 दिन लग रहे है। ऐसे में 10 दिनों में उज्जैन जिले की पेंडिंग रिपोर्ट का आंकडा 253 से बढकर 769 हो गया है। जिसमें उज्जैन सहित नागदा, महिदपुर और जिले के अन्य शहरों की रिपोर्ट आना बाकी है। ऐसे में अभी तक 2 कोरोना संदिग्ध की मौत हो चुकी है। कलेक्टर शशांक मिश्र के मुताबिक पेंडिग रिपोर्ट मंगवाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। भोपाल स्तर पर बात भी हुई है। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।
11 दिन बीतें अभी तक नहीं आई कोरोना संदिग्ध मृत महिला की रिपोर्ट
उज्जैन के श्रीकृष्ण कालोनी की रहने वाली महिला को सांस लेने में तकलीफ और एसिडिटी होने पर 7 अप्रैल को माधवनगर अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन 8 अप्रैल की शाम को उसकी मौत हो गई थी। प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के चलते उनके सैंपल लेकर रिपोर्ट के लिए भेजे थे। लेकिन 11 दिन बीत जाने के बावजुद अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
उज्जैन के युवक की जयपुर में कोरोना से मौत
क्षीरसागर कालोनी के रहने वाले अजय सोगानी की जयपुर राजस्थान में शनिवार को कोरोना से मौत हो गई। अजय वहां नौकरी करता था तथा पत्नी और दो बच्चों के साथ शास्त्रीनगर में जैन मंदिर के पास रहता था। बीमार होने पर उसे अस्पताल में दाखिल किया गया था। समाज सेवी जंबू जैन धवल के अनुसार मौत होने पर प्रशासन ने अंतिम संस्कार किया तथा पत्नी और बच्चें को दूर रखा है। अजय क्षीरसागर निवासी स्व. नरेन्द्र सोगानी के पुत्र थे। उज्जैन शहर के दिगम्बर जैन समाज में इस घटना से शोक है।
English
French
German
Italian