रामबाई का विडियो हुआ वायरल, कहा : अब शिवराज सिंह अपना वादा पुरा करें

MP @ प्रदेश में मंत्रिमंडल की गठन की अटकलों के बीच पथरिया से बसपा की निलंबित विधायक रामबाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह कई केंद्रीय मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनसे किए गए वादे का जिक्र कर रही हैं। रामबाई कह रही हैं उनसे भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश के नेताओं ने मंत्री बनाने का वादा किया हुआ है। अब सुना है कि शिवराज सिंह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं तो उन्हें अपना वादा निभाना चाहिए।

रामबाई ने कहा कि डेढ़ महीने पहले प्रदेश में राजनीतिक उथलपुथल के बीच उनसे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर सहित प्रदेश के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और नरोत्तम मिश्रा तक मंत्री बनाने का वादा कर चुके हैं। इतना ही नहीं उनसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्री बनाने का वादा किया था। अब उन्हें अपना वादा निभाना चाहिए। ये विश्वास की बात है, मैं झूठ नहीं बोलती। अब भाजपा नेताओं को अपना वचन पूरा करना चाहिए।

सिंधिया खेमे के पूर्व मंत्रियों को जगह तो मिलना ही चाहिए
मंत्रिमंडल गठन की सुगबुगाहट के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक तत्कालीन कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सभी मंत्रियों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की उम्मीद है। हालाकि सभी का दो टूक कहना है कि अभी उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है, लेकिन वे खुलकर कह रहे हैं कि छह पूर्व मंत्री जिन्होंने मंत्री पद छोड़ा, उन्हें तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए।

No Comments

Leave A Comment