उज्जवला लाभार्थियों को तीन महीने तक मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा
Mahidpur road @ उज्जवला योजना के सभी उपभोक्ताओं के लिए भारत सरकार ने तीन महीने यानि अप्रैल 2020 से 30 जून 2020 तक कुल तीन मुफ्त रिफिल देने की घोषणा की है उज्जैन जिला नोडल अधिकारी श्री कमलेश आसेरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत प्रत्येक उज्जवला ग्राहक अप्रैल से लेकर जून तक प्रति माह एक फ्री सिलेंडर का हक़दार है एवं उज्जवला ग्राहक अंतिम रिफिल प्राप्त होने के 15 दिनों बाद ही अगली रिफिल बुक कर सकेंगे
प्रकिया के तहत उज्जवला लाभार्थियों के लिंक किये गए खातों में मुफ्त एलपीजी खरीदने के लिए एक रिफिल के लागत की पूरी राशि अग्रिम हस्तांतरित कर दी जाएगी इस राशि का उपयोग उपभोक्ता गैस एजेंसी से रिफिल लेने में करेगा।यह भी बताया गया सिलेंडर का पर्याप्त भंडारण है इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ।
English
French
German
Italian