देश के 29 राज्यों में 1 हजार 657 मामले : मध्यप्रदेश में 20 और महाराष्ट्र में 18 नए मामले सामने आए
New delhi @ कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या 1 हजार 657 हो गई है। बुधवार को मध्यप्रदेश में 20 और महाराष्ट्र में 18 नए मामले सामने आए हैं। 29 राज्यों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। दिल्ली के सरकारी अस्पताल का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला। देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए थे। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा 64 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले, यहां कुल मरीज 320 के पार हो गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 57, दिल्ली में 23, मध्यप्रदेश में 19 और तेलंगाना में 15 मामले बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार रात 8.30 बजे कहा- पिछले 24 घंटे में 146 नए मामले सामने आए। देश में अब कोरोना के कुल केस 1 हजार 397 हो गए हैं। इनमें से 1 हजार 238 एक्टिव केस हैं और 124 ठीक हो चुके हैं। 35 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 320: मुंबई में 16 और पुणे में 2 और लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। मंगलवार को 64 नए मामले सामने आए थे। पुणे के कलेक्टर नवल किशोर राम ने बताया कि जिले से दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज की जमात में 130 लोग शामिल हुए थे। इनमें से कई लोगों का पता नहीं चल रहा है। उनकी तलाश की जा रही है। 60 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।
मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 86: बुधवार को यहां 20 नए मामले सामने आए। हालांकि, ये 20 संक्रमित किस जिले या शहर के हैं यह जानकारी नहीं दी गई है। मंगलवार को 19 संक्रमित मिले थे। इनमें से इंदौर में ही 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है।
छत्तीसगढ़; कुल संक्रमित- 9: मंगलवार को एक मामला सामने आया। ब्रिटेन की यात्रा से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बीच, छत्तीसगढ़ सरकार ने पहली से नवमीं और 11वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा दिए अगली क्लास में प्रमोट करने का फैसला किया है।
राजस्थान; कुल संक्रमित- 93: राज्य में मंगलवार को 14 नए मामले सामने आए। जयपुर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, अजमेर में 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा ईरान से एयरलिफ्ट करके लाए गए लोगों में से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 104: मंगलवार को यहां बरेली में 5 नए मामले सामने आए, उसके बाद शाम तक 3 और केस भी पॉजिटिव निकले। राज्य में सोमवार को 24 कोरोना संक्रमित मिले थे। सबसे ज्यादा 30 कोरोना पॉजिटिव गौतम बुद्ध नगर में हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस का कहना है कि राज्य में उन 157 लोगों को भी तलाश लिया गया है, जो निजामुद्दीन स्थित मरकज के तब्लीगी इज्तिमा में शामिल हुए थे।
English
French
German
Italian