MADHIPUR ROAD : गैस एजेंसी ने किया चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन

MAHIDPUR Road @ सक्षम राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के अंतर्गत नगर की गैस एजेंसी महिदपुर रोड इण्डेन ने नगर के अशासकीय स्कूल ब्राइट स्टार अकेडमी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों को गैस सुरक्षा तथा उपयोग के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम में गैस एजेंसी से तिलकराज अरोरा,अंकित बैरागी,राजा सेन उपस्थित थे
विद्यालय के संचालक दिनेश जी कांठेड़ प्रधानाद्यापक आकाश जी अरोरा अध्यापिका रूबी आनंद,शायरा कुरेश,मनीषा पोरवाल,सद्दाम पठान तथा अन्य विद्यालय स्टाफ उपस्थित था पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संग पी सी आर ए पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में तेल संरक्षण के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने निबंध साहित्यिक तथा सांस्कृतिक आयोजन चित्रकला निबंध प्रश्नोत्तरी औद्योगिक परिवहन कृषि घरेलू क्षेत्रों में व्यवहारिक संरक्षण सुझाव के बारे में अपनी जिज्ञासाओं को एजेंसी के संचालक से शेयर किया एजेंसी संचालक ने स्कूली बच्चों से अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक सावधानी तथा सतर्कता बरतने के लिए अपने पेरेंट्स को प्रेरित करने की बात का आव्हान किया स्कूली बच्चों को इस अवसर पर गैस एजेंसी की और से पुरुस्कार भी वितरित किए गए !

No Comments

Leave A Comment