दिल्ली के रामलीला मैदान में 6 मंत्रियों के साथ तीसरी बार शपथ लेंगे अरविन्द केजरीवाल
india @ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। शुक्रवार शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी। केजरीवाल के साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राजेंद्र गौतम शामिल हैं। गोपाल राय आप की दिल्ली इकाई के प्रभारी हैं। वह केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। मनीष सिसोदिया के बाद उन्हें पार्टी में तीसरे नंबर का नेता माना जाता है। केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहली बार वे 2013 में 48 दिन इस पद पर रहे, फिर इस्तीफा दे दिया था। दूसरी बार 14 फरवरी 2015 को सत्ता संभाली थी।
11 फरवरी को आए चुनाव नतीजों में आप ने 70 में 62 सीटों पर जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। 8 सीटों पर भाजपा को विजय मिली। कांग्रेस लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी। 2015 में भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं हासिल कर पाई थी। इस बार पार्टी ने 66 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, इनमें से केवल 3 ही अपनी जमानत बचा पाए। वहीं, भाजपा 8 ने सीटों पर जीत दर्ज की, जोकि पिछली बार से 5 ज्यादा है। वैसे भाजपा ने जिन 16 मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतारे, वहां 4 पर भाजपा जीती है। लेकिन, जिन तीन सीटों पर अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा ने प्रचार किया था, वहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा
चुनाव नतीजे के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हार स्वीकार करते हुए कहा था कि हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी थी और कहा था कि वे दिल्ली वालों की उम्मीदों को पूरा करें। राहुल गांधी ने भी केजरीवाल को जीत की बधाई दी थी।
आम आदमी पार्टी की जीत के बाद चर्चा में आए ‘बेबी मफलरमैन’ को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। पार्टी के ट्विटर हैंडल से लिखा गया था- अनाउंसमेंट: बेबी मफलरमैन को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता दिया गया है। तैयार हो जाओ जूनियर।
English
French
German
Italian