Flipkart ने कस्टमर को भेजा 93,900 रुपये का नकली iPhone 11 Pro
iPhone 11 Pro में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. लॉन्च के बाद लोगों ने iPhone 11 Pro पर मीम बनाने शुरू किए. चूंकि इस बार कंपनी ने iPhone XS के मुकाबले डिजाइन में बदलाव नहीं किया है इसलिए कुछ लोग अपने iPhone XS के पीछे तीन कैमरों वाला स्टिकर लगाकर फोटो पोस्ट किया. ऐसा ही एक आईफोन Flipkart ने अपने कस्टमर को भेजा है.
बंगलुरू के रहने वाले एक शख्स ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से iPhone 11 Pro ऑर्डर किया. इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बंगलुरू के एक इंजीनियर राजनी कांत कुशवाहा ने फ्लिपकार्ट से 64GB स्टोरेज वाला iPhone 11 Pro ऑर्डर किया. इसके लिए उसे 93,900 रुपये अदा करने पड़े हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत कुशवाहा के लिए जब Flipkart से iPhone 11 Pro का ऑर्डर आया तो वो हैरान रह गए. वजह ये थी की फ्लिपकार्ट ने उन्हें नकली आईफोन भेजा था. फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप का स्टिकर लगा हुआ था. आप इस तस्वीर में देख सकते हैं.
English
French
German
Italian