Vivo U20 में कितना दम? पहली नज़र में…

Vivo U20 First Impressions in Hindi: Vivo U10 को भारत में लॉन्च हुए अभी मुश्किल से दो महीने भी नहीं हुए हैं और अब कंपनी ने नए वीवो यू20 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। वीवो यू10 का अपग्रेड वर्जन है Vivo U20। बड़ी स्क्रीन, ज्यादा क्षमता वाली बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Vivo ब्रांड का यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में उतारा गया है। हमने वीवो यू20 के साथ कुछ समय बिताया है तो आइए अब आपको वीवो यू20 के बारे में बताते हैं…

नया वीवो यू20 स्मार्टफोन दिखने में Vivo U10 की तरह लगता है। फ्रंट में ज्यादा कुछ तो नहीं है लेकिन वाटरड्रॉप-नॉच में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वीवो ब्रांड के इस स्मार्टफोन में Vivo U10 की तुलना में हाई रिजॉल्यूशन वाली बड़ी स्क्रीन मिलेगी। Vivo U20 में 6.53 इंच का डिस्प्ले (1080×2340 पिक्सल) है, वहीं वीवो यू10 में 6.35 इंच का एचडी+ (720×1544 पिक्सल) आईपीएस हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन को हैंडल करना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन स्क्रीन के ऊपरी किनारों तक पहुंचने के लिए हाथ को थोड़ा स्ट्रेच करना पड़ता है।

 

वीवो ने अपने इस मॉडल में ग्रेडिएंट और पैटर्न डिज़ाइन नहीं दिया है। हमारे पास सिंपल सिंगल-टोन फिनिश वाला रेसिंग ब्लैक कलर वेरिएंट हैं। Vivo U20 का एक ब्लैज़ ब्लू कलर वेरिएंट भी भारत में लॉन्च किया गया है। मैटेरियल की बात करें तो प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, ग्लॉसी होने के बावजूद भी यह स्लिपरी नहीं है।

कैमरा मॉड्यूल के आसपास गोल्ड ट्रिम और फोन के बैक पैनल पर नीचे की तरफ गोल्ड से वीवो लिखा नज़र आ रहा है। Vivo U10 की तुलना में कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन थोड़ा अलग है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर समान है और हाथ सेंसर तक आसानी से पहुंच जाता है। Vivo U20 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर।

No Comments

Leave A Comment