जिला स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरशान अली को मिला मेडल

Mahidpur@ उज्जैन जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 27वीं जिला स्तरीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग ए बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट स्पर्धा 2025 का आयोजन किया गया जिसमें सब जूनियर ए जूनियरएसीनियरए मास्टर ए स्ट्रांग मैन ए वूमेन ए बेस्ट लिफ्टर चैंपियनशिप वर्ग का आयोजन उज्जैन में किया गया जिसमें महिद्पुर नगर के फिटनेस प्वाइंट जिम के खिलाड़ियों ने भाग लिया । 74 से 83 वेट कैटिगरी में नगर के 16 वर्षीय अरशान अली ने 320 किलो पावरलिफ्टिंग वजन उठाकर मेडल प्राप्त कर एक मिसाल कायम की उनकी इस कामयाबी जिम ट्रेनर सोनू शर्मा और मित्रों सहित परिवार जनों के लिए हर्ष की बात है । सभी ने उन्हें बधाई दी ।
अरशान अली ने कहा कि उनके पिता इमरान अली और दादा मुन्ना अली भी एक अच्छे एथलीट और नेशनल प्लेयर रहे चुके हैं वह भी उनके नक्शे कदम पर चल के अपने नगर का नाम रोशन करना चाहते हैं ।

No Comments

Leave A Comment