महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास और कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगेन्द्र सिंह शाक्य

महिदपुर तहसील के गांव महिदपुर रोड में सोमवार को भाजपाइयों ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। महिदपुर रोड के मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास ने महिदपुर रोड पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजेश कठेड़ा, गुरुचरण, विशाल राव, भूपेश कसेरा, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिदपुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ और महिदपुर रोड ग्रामीण मंडल के प्रत्येक बूथ पर डॉण्मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी और साथ ही बताया है कि डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के सपनों को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को पूरा किया है।

No Comments

Leave A Comment