गर्मी में पक्षियों को पानी पिलाने की मुहिम: महिदपुर रोड़ एबीवीपी ने शुरू किया अभियान
योगेन्द्र सिंह शाक्य
Mahidpur road @ अप्रैल की चिलचिलाती धूप व गर्मी से जहां लोग परेशान है वही , दूसरी तरफ पशु- पक्षियों का भी बुरा हाल है ऐसे में अखिल भारतीय विघार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक अभियान आमजन और छात्रों के बीच शुरू किया है इसके तहत पक्षियों के लिए सकोरे बनाकर मकान की छतों पर रखें गए है।
विघार्थी परिषद महिदपुर रोड़ के अध्यक्ष विजय गुर्जर ने बताया है कि यह अभियान पूरे मालवा प्रांत में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चलाया गया है चूकि परिषद ने आव्हान किया है , कि सभी अपने घरों की छतो व आसपास तथा पेडों पर मटके, सकोरे वर्तन आदि में पानी भर कर और किसी अन्य पात्र में दाना रखकर पक्षियों के लियें भी रखें ।
ऐेसे में जब इंसान पानी के लिये परेशान हो जाता है वही इन पश-पक्षियों के लिये भी हमें ध्यान रखना चाहिए । पशुओं के लिए कार्यकर्ता निरंतर सेवा कार्य कर रहे है। ऐसे में परिषद ने भी आमजन से इसमें सहभागिता करने की अपील की है।
English
French
German
Italian