विप्र रक्त संगठन द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर
Yogendra Singh Shakya
Mahidpur ROad @ विप्र रक्त संगठन मध्यप्रदेश की और से मंगलवार को गुर्जर कालोनी, बस स्टेण्ड के पास महिदपुर रोड़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में राजेश काठेंड , गोपाल बैरागी को कोरोना काल में लोगो की मदद करने पर विप्र रक्त संगठन मध्यप्रदेश के संस्थापक दिनेश शर्मा, वरिष्ठ साथी एन.आर. शर्मा और राम शर्मा ने सेवा योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया ।
संस्थान के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया है कि प्रातः 10 बजे से शुरू हुए रक्तदान शिविर में युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला । शिविर में कुल 33 यूनिट ब्लड एकत्रित हुया । रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और अल्पाहार भेंट कर सम्मानित भी किया ।
विप्र रक्त संगठन मध्यप्रदेश के संस्थापक दिनेश शर्मा का एक ही उद्वेश्य है कि कोरोना काल से जो व्यक्ति रक्त के लिए परेशान हो रहे है उनकी मदद करना ही हमारे संगठन का उद्वेश्य है और साथ ही शंकर खारोल का भी धन्यवाद किया अपने विवाह समारोह में रक्त शिविर का आयोजन कर एक अच्छा कार्य किया , आने वाले दिनों मे पानबिहार , घोसला , पलदूना में विप्र रक्त संगठन मध्यप्रदेश के द्वारा शिविर का आयोजन किया जायेगा ।
English
French
German
Italian