उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 मार्च तक भेज सकते है
Ujjain @ उज्जैन शहर में आयोजित होने जा रहे तीसरे उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 31 मार्च तक भेज सकते है।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी डॉण् उदित्य सिंह सेंगर ने बताया कि कोठी रोड स्थित कालिदास अकादमी
में 9-10 अप्रैल को तीसरा उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में पंजीयन करवाने और प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 20 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है। देश के अलग.अलग स्थानों से फिक्शन और नॉन फिक्शन केटेगरी में प्रतिभागियों की 60 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है।
प्रतिभागी इन विषयों में भेज सकते है प्रविष्टियां
इस दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में प्रतिभागी भारत की लोककलाए प्रकृति संरक्षणए राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, अमृत महोत्सव, कल्पित विज्ञान, भारतीयता, ऐतिहासिक महत्व की फिल्म, राष्ट्र निर्माण के लिए मानव संसाधन विकास, सामाजिक सद्भाव, भारतीय संस्कृति और मूल्य, वीरता , स्वतंत्रता संग्राम, मेक इन इंडिया और वैदिक विज्ञान जैसे विषयों पर लघु फ़िल्में, डाक्यूमेंट्री और मोबाइल फिल्म के रूप में प्रविष्टियां भेज सकते है। फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म निर्माण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।
English
French
German
Italian