3 वर्षों के बाद पूज्य साध्वी जी का नगर में हुआ प्रवेश
Yogendra Singh Shakya
Mahidpur road @ परम पूज्य साध्वी विद्वत गुणा श्री जी एवं रश्मि प्रभा श्री जी म,सा का मंगल प्रवेश
3 वर्षों के बाद पूज्य साध्वी जी का नगर में हुआ प्रवेश
धर्म मय हुआ महिदपुर रोड नगर
महिदपुर रोड परम पूज्य साध्वी विद्वत गुणा श्री जी एवं रश्मि प्रभा श्री जी म, सा का महिदपुर रोड नगर में शाम 5:00 बजे मंगल प्रवेश हुआ नगर जैन व अजैन समाज द्वारा साध्वी जी महाराज साहब का मंगल प्रवेश महिदपुर मार्ग डाक बंगले से प्रारंभ हुआ जो नगर के विभिन्न मार्गो में परिभ्रमण करता हुआ राजेंद्र सुरी ज्ञान मंदिर पहुंचा जगह जगह पर समाज जनों द्वारा मंगल गवली कर पूज्य साध्वी जी म,सा से मंगलआशीर्वाद प्राप्त किया परम पूज्य साध्वी जी ने 2018 में महिदपुर रोड नगर में भव्य सफलतम चातुर्मास किया था आप श्री का 3 वर्षों के बाद नगर में आगमन हुआ है आप श्री निश्रा में नगर में प्रतिदिन प्रवचन आदि धार्मिक आयोजन समय-समय पर संपन्न होगे पूज्य साध्वी जी की अगवानी में सकल जैन श्री संघ, नवयुवक बालिका तरुण महिला बहू परिषद एवं नगर के जैन न जैन समाज जन उपस्थित थे उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी
English
French
German
Italian