नगर में निकली 6 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पूर्ण सादगी के साथ गुरु भगवनतो का हुआ मंगल प्रवेश
Mahidpur Road @ Yogendra Singh Shakya
नगर में निकली 6 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा
पूर्ण सादगी के साथ गुरु भगवनतो का हुआ मंगल प्रवेश
चिंतामणि रत्न के समान मिला हमें दुर्लभ मानव भव
महिदपुर रोड नगर बना धर्ममय
6 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा में लगाए परमात्मा गुरुदेव की जय जय के नारे
महिदपुर रोड परम पूज्य प्रन्यास प्रवर श्री विनय कुशल मुनि जी एवं परम पूज्य साध्वी विरल प्रभा श्री जी म सा की शुभ निश्रा में प्रकाश चंद राजेंद्र कुमार अजय कुमार बरडिया परिवार द्वारा उनके निवास स्थान महिदपुर रोड से बपैया का छ़रिपालीत पैदल यात्रा संग निकाला गया जिसमें जैन धर्म की पताका सुमधुर बैंड घोड़े भगवान का रथ उस पर विराजित विमलनाथ स्वामी भगवान की प्रतिमा अत्यंत आकर्षक व सुंदर लग रही थी साथ ही जैन श्री संघ की महिलाएं अपनी आकर्षक वेशभूषा में मंगल कलश लेकर सुमधुर गीत गाते हुए चल रही थी साधु साध्वी श्रावक श्राविका चतुविध र्जैन श्री संघ के महानुभाव के साथ लाभार्थी परिवार के निवास स्थान से सुबह 6.00 बजे प्रारंभ हुआ जगह जगह पर भगवान एवं पूज्य गुरुदेव की गहुली कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गाड़ी छोड़कर पैदल चलना चलना अच्छा लगता है सु मधुर गीतों पर युवाओं ने नृत्य किया तत्पश्चात् नगर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए गुरुदेव एवं परमात्मा की की जय जयकार लगाते हुए 2 घंटे पश्चात 8.15 बजे बपैया गांव पहुंचा वहां पर परमात्मा विमलनाथ स्वामी का अट्ठारह अभिषेक का आयोजन लाभार्थी परिवार द्वारा किया गया जिसमें विधि कारक पंकज चोपड़ा द्वारा सु मधुर संगीत के साथ जैन श्री संघ की उपस्थिति में संपन्न करवाया वहां पर पूज्य गुरुदेव को लाभार्थी बरडिया परिवार द्वारा कमली ओड़ाई गई बरडिंया परिवार का बहुमान जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरड़िया एवं समाज के वरिष्ठ महानुभाव द्वारा किया गया पूज्य गुरुदेव द्वारा उपस्थित हर धर्म सभा को जिनवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि हमें चिंतामणि रत्न के समान यह मानव का दुर्लभ जन्म मिलाए यह जन्म मिलने के बाद भी अगर हम अपने जीवन को धर्म और मानव सेवा में नहीं लगाएंगे तो हमारा मनुष्य जन्म पशु के तुल्य है अगर हमें जन्म मरण के चक्कर को रोकना है तो हमें क्रोध मान माया लोभ इन चारों कषयो को रोकना होगा तभी हमारी आत्मा का कल्याण होगा प्रबल पुण्य का योग होता है तभी यात्रा निकालने का सौभाग्य प्राप्त होता है स्वर्गीय बापुलाल बरडिया की प्रबल इच्छा को पूरा करते हुए उनके पुत्रों द्वारा पूज्य गुरुदेव की निश्रा में पैदल यात्री संघ निकाला गया ऐसा आयोजन नगर में पहली बार हुआ है ग्राम बपैया में लाभार्थी बरडिया परिवार द्वारा सकल श्री संघ की नवकारसी स्वामी वात्सल्य एवं प्रभावना का आयोजन रखा गया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी
English
French
German
Italian