इंद्रदेव को खुश करने के लिए गाॅव झुटावद में किया पारंपरिक टोटका
Mahidpur Road @ महिदपुर रोड के समीप झुटावद में श्रावण मास खत्म होने वाला है और भाद्र पद मास लगने वाला ऐसे में बारिश की लंबी खेंच के कारण किसानों में निराशा है। अब ग्रामीण इंद्रदेव को रिझाने के लिए टोटकों का सहारा लेने लगे हैं। ग्राम झुटावद में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण इंद्रदेव को मनाने का प्रयास किया। इसमें गांव ठाण् ईश्वर सिंहए पटेल को गधे पर बैठाकर नगर भ्रमण करवाया गया। अंत में श्मशान घाट पर एक झोपड़ी बनाकर गधे को उल्टा घुमाकर इस यात्रा का समापन किया। इंद्रदेव से बेहतर बारिश की कामना की गई। गोपाल पंड्या ने बताया की अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई जिस कारण फसलों में नुकसान होने लगा इसी को देखते हुए गांव के लोगों द्वारा एक पारंपरिक टोटका किया गया और यह कोई नई परंपरा नहीं है उक्त जानकारी नरेंद्र कुमार पंड्या भुतेडा ने दी
English
French
German
Italian