देश में अब तक 85 हजार 784 केस : 20 लाख से ज्यादा जांच हुईं, रोजाना 90 हजार से ज्यादा टेस्ट
india @ देश में अब तक 20 लाख 39 हजार 952 कोरोना सैम्पल की जांच हो चुकी है। बीते तीन दिन से रोजाना 90 हजार से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 85 हजार 784 हो गई है। शुक्रवार को 3736 संक्रमित बढ़े। महाराष्ट्र में 1576, तमिलनाडु में 434, दिल्ली में 425, गुजरात में 340, राजस्थान में 213, मध्यप्रदेश में 169, उत्तरप्रदेश में 155, आंध्रप्रदेश में 102, पश्चिम बंगाल में 84 और केरल में 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 81 हजार 970 संक्रमित हैं। 51 हजार 401 का इलाज चल रहा है। 27 हजार 920 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2649 की मौत हुई है।
लॉकडाउन में नरमी के बाद हजारों मजदूर शहरों से पैदल या अन्य साधनों से अपने घर जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि अभी भी प्रवासी मजदूर सड़कों, रेलवे की पटरियों और ट्रकों में देखे जा रहे हैं। अगर कोई मजदूर सड़क पर दिखे तो उसे पास के शेल्टर में ले जाएं और उसे खाना-पानी दें। मंत्रालय ने कहा कि उन मजदूरों के लिए ट्रेन और बस की व्यवस्था करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, जो अपने घर जाना चाहते हैं।
मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4595: यहां शुक्रवार को संक्रमण के 169 मामले सामने आए। इनमें इंदौर के 61, भोपाल के 26, बुरहानपुर के 27, उज्जैन के 10, जबलपुर के 11 और धार के 7 नए मरीज शामिल हैं। प्रदेश में 18 मई से लॉकडाउन फेज-4 शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यह 31 मई तक जारी रह सकता है। इस दौरान बाजारों को ऑड और ईवन के फाॅर्मूले पर खोलने की तैयारी है। धार्मिक स्थानों पर प्रतिबंध 31 मई तक लागू रहेगा।
महाराष्ट्र, संक्रमित- 29100: राज्य में शुक्रवार को 1576 कोरोना मरीज मिले। अकेले मुंबई में 933 नए मामले सामने आए। हॉट स्पॉट धारावी में 84 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, यहां 53 मौतें हो चुकी हैं। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और मालेगांव जैसे हॉट स्पॉट इलाकों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य में अब कोरोना से हर 2 दिनों में करीब 100 मौतें हो रही हैं।
उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4057: यहां पिछले 24 घंटे में 155 संक्रमित मिले। इनमें हापुड़ के 10, आगरा और मेरठ के 9-9, लखनऊ के 5 और गौतमबुद्धनगर के 4 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 2165 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इधर, लॉकडाउन के बीच संत शेाभन सरकार के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले 4200 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
English
French
German
Italian