मध्यप्रदेश में लगातार बढता जा रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप
MP @ मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में देश में चौथे नंबर पर आ गया है। संक्रमित मरीजों की मौतों के मामले में देश में प्रदेश का स्थान तीसरे नंबर पर है। सोमवार तक प्रदेश का स्थान पांचवे स्थान पर था। प्रदेश में कल देररात तक विभिन्न जिलों में 203 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ 2342 पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर महाराष्ट्र में 8590, दूसरे गुजरात में 3548, तीसरे दिल्ली में 3108 संक्रमित मरीज हैं। मध्य प्रदेश में 2342 पॉजिटिव मरीजों की संख्या होने के साथ ही अब ये चौथे स्थान पर आ गया है। सोमवार शाम तक 2165 मरीजों की संख्या के साथ पांचवे स्थान पर था। कल तक राजस्थान चौथे स्थान पर था। यहां मरीजों की संख्या 2262 है। हालांकि मध्य प्रदेश में जो मरीजों की संख्या 2342 पर पहुंची है इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है।
उज्जैन शहर में सोमवार को 13 मरीज पॉजिटिव आने के बाद अगले ही दिन 7 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 126 हो गया है। वहीं, मौत का आंकड़ा 20 हो गया है। सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन मरीज ऐसे हैं, जिनकी पहले मौत हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने बताया उज्जैन में पॉजिटिव पाए 3 मरीज बेगमबाग क्षेत्र के हैं, जिसमें एक महिला 30 साल, 45 साल के व्यक्ति, 32 साल की महिला है। इनके अलावा वल्लभ भाई पटेल मार्ग निवासी 61 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। 40 साल की महिला निवासी बेगमबाग व 28 साल की महिला भी पॉजिटिव है। जिनमें 3 सदस्य आरआर टीम में शामिल डॉक्टर के परिवार के हैं।
बड़नगर के वेद परिवार के चार लोग पॉजिटिव
बड़नगर के वेद परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 61 साल के बुजुर्ग, 61 साल की महिला व 54 साल की महिला शामिल है। इनके अलावा 7 साल का एक बच्चा और 60 साल की एक महिला भी संक्रमित पाई गई है जो कि बड़नगर के रहने वाले हैं। इनमें खजूरवाली मस्जिद क्षेत्र की 30 साल की महिला, बेगमबाग क्षेत्र के 49 साल के व्यक्ति और बड़नगर के 67 साल के बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।
जिले में प्रत्येक 19वें संदिग्ध मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
उज्जैन जिले में प्रत्येक 19वें संदिग्ध मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 35 दिन यानी सोमवार तक 2666 लोगों के सैंपल लिए। इसमें से 2259 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 120 पॉजिटिव मिले। अभी 407 मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। यदि पॉजिटिव आने की रफ्तार यही मानी जाए तो 407 में से 20 से ज्यादा मरीज और संक्रमित मिल सकते हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग राेज औसतन 100 से ज्यादा लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहा है। अच्छी बात यह है कि पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते शहर का ज्यादातर हिस्सा कोरोना संक्रमण से बचा हुआ है।
शहर के ये हैं कोरोना संक्रमित क्षेत्र
जानसापुरा, अंबर कॉलोनी, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानी गेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा तोपखाना, नागौरी मोहल्ला तोपखाना, बेगमबाग कॉलोनी, गांधी नगर, न्यू गीता कॉलोनी रविंद्रनाथ टैगोर मार्ग, सरदार पटेल कॉलोनी, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चौराहा, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन कॉलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर।
जिले के ये शहर भी चपेट में: नागदा, महिदपुर, बड़नगर
पुलिस-प्रशासन की सख्ती के कारण केस कम हुए लेकिन कंटेनमेंट एरिया में संक्रमण फैलने से रोक नहीं पाए
35 दिन में एक से बढ़कर शहर के 27 इलाकों और नागदा, महिदपुर, बड़नगर तक पहुंच गया कोरोना
English
French
German
Italian