मध्यप्रदेश में एक और कोरोना योद्धा हारा जिंदगी से जंग, आज सुबह ली अंतिम सांस

ujjain /indore @ उज्जैन नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल की आज कोरोना से मौत हो गई। 59 वर्ष के अम्बर कालोनी कंटेमेंट एरिये में ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें इंदौर के अरविंदो अस्पताल में एडमिट किया गया था। अरविंदो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ विनोद भंडारी ने बताया कि पिछले 12 दिनों से यशवंत पाल अरविंदो में एडमिट थे। वे जब से आए थे तभी से क्रिटिकल स्थिति में रहे रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही रही। आज सुबह करीब 6 बजे उनका निधन हो गया है। पे पिछले 15 दिन से कोरोना वायरस से लड रहे थे। जिसके चलते इंदौर अरविंदो हॉस्पिटल में इनका उपचार चल रहा था। कल इनको वेंटिलेटर पर रख दिया था, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली ऐसे योद्धा को हम सेल्यूट करते है, जो जनता की सुरक्षा और देेेश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

उज्जैन में 184 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, अब भी 627 रिपोर्ट आना बाकी
लगातार तीसरे दिन उज्जैन को राहत मिली। यहां कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। इन तीन दिनों में 184 लोगों की रिपोर्ट आई। सभी में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया। इनमें डोर-टू-डोर सर्वे में सामने आए सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों के अलावा 24 स्टाफ नर्सें थीं। ये माधवनगर अस्पताल, चैरिटेबल हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव और कोरोना संदिग्ध मरीजों का इलाज कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अमले ने घर-घर जाकर बीमार लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें निजातपुरा के 15, नागदा के 19, भैरवगढ़ के 12, विश्व बैंक कॉलोनी के 18 और गायत्री नगर के 6 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित लैब में भेजे गए थे। सोमवार को 111 लोगों की रिपोर्ट आई है, सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। लगातार निगेटिव रिपोर्ट आने से सीएमएचओ डॉ.अनुसुइया गवली का कहना है कि रिपोर्ट इसी तरह आती रही तो हम कोरोना से बहुत जल्दी जीत जाएंगे।

No Comments

Leave A Comment