मध्य प्रदेश में 470 कोरोना संक्रमित, 20 जिलों में संक्रमित मरीज मिले
MP @ INDORE शहर में शनिवार तड़के तीन और लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई। इससे पहले शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत चार लाेगों ने दम तोड़ा था। इस तरह पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शहर में कोरोना से अब तक 30 लोगों की मृत्यु हुई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, शनिवार तड़के जिन तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई उनमें गोमतीनगर निवासी 52 साल का पुरुष, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 66 साल का बुजुर्ग और जवाहर मार्ग निवासी 75 साल की वृद्धा शामिल है।
शुक्रवार को ब्रह्मबाग कॉलोनी निवासी 62 साल का डॉक्टर, पिंजरा बाखल क्षेत्र के 65 साल की बुजुर्ग, जूना रिसाला निवासी 70 साल के बुजुर्ग और सत्यदेव नगर निवासी 52 साल के पुरुष की मौत हुई थी। उधर, शुक्रवार शाम को 14 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद अब तक 249 हो गए हैं।
राज्य के 20 जिले कोरोना प्रभावित; 15 जिलों में 46 कोरोना हॉटस्पॉट
कोरोना से ज्यादा प्रभावित 20 जिलों के 46 हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील किया जा रहा है। इनमें भोपाल, इंदौर और उज्जैन को पहले ही सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जहां कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं, उनमें जबलपुर में 8, ग्वालियर में 6, खरगोन में 5, बड़वानी में 5, छिंदवाड़ा में 5, देवास में 4, होशंगाबाद में 3, विदिशा में 2, खंडवा में 2, मुरैना, शिवपुरी, बैतूल, श्योपुर, रायसेन और धार की 1-1 जगह को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश की कोरोना टेस्टिंग क्षमता 1050 प्रतिदिन हो गई है। टेस्टिंग किट पर्याप्त संख्या में हैं।
मप्र में 470 कोरोना संक्रमित
मध्य प्रदेश में 470 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक पॉजिटिव यूपी के कौशांबी का रहने वाला है। इसके अलावा, इंदौर 249, भोपाल 109, उज्जैन 15, मुरैना-विदिशा में 13-13, खरगोन, बड़वानी में 12-12, जबलपुर 9, ग्वालियर, होशंगाबाद में 6-6, खंडवा 5, छिंदवाड़ा 4, देवास 3, शिवपुरी 2, शाजापुर, सागर, धार, बैतूल, श्योपुर, रायसेन में एक-एक संक्रमित मिला। अब तक इंदौर में 26, उज्जैन में 5, खरगोन 2, भोपाल, छिंदवाड़ा, देवास में एक-एक की मौत हो गई। इसमें इंदौर 17, जबलपुर 3, भोपाल-ग्वालियर 2, शिवपुरी में एक मरीज स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार रात जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार विदिशा में 2 मरीज पाए। देर रात यहां 10 और सुबह एक संक्रमित की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां अब 13 केस हो गए। जबकि छिंदवाड़ा में कोरोना से मरने वाले युवक के पिता के बाद बहन-बहनोई भी संक्रमित हुए हैं। इसकी पुष्टि छिंदवाड़ा के सीएमओ ने की।
English
French
German
Italian