MP में कोरोना से दुसरी मौत, अब तक प्रदेश में 21 लोग है पाॅजिटीव
मध्यप्रदेश में अब तक जबलपुर में 6, भोपाल में 2, ग्वालियर में 1, शिवपुरी में 2, इंदौर में 10 कोरोना पॉजिटिव
इंदौर में जो 10 मामले आए उनमें 6 उज्जैन के एक ही परिवार के हैं, इनमें से 65 साल की महिला की मौत बुधवार को हुई
इंदौर में 222 होम क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों में से सिर्फ 14 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी
MP @ मध्यप्रदेश में गुरुवार काे काेराेना संक्रमित दूसरे मरीज की माैत हाे गई। बुधवार को उज्जैन की 65 वर्षीय महिला की मौत के बाद गुरुवार काे इंदौर के एक 35 वर्षीय युवक ने भी एमआरटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इंदौर में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने युवक की मौत की पुष्टि की। युवक को सर्दी, खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मध्य प्रदेश में अब तक इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी में काेरोना संक्रमित सामने आए हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है।
उज्जैन के शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल हुई थी मृतक महिला
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मरीजों में शामिल 65 वर्षीय उज्जैन की महिला की बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मौत हुई। इंदौर में दस कोरोना पॉजिटिव लोगों का इलाज चल रहा था। ये मरीज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। खास बात यह है कि इनमें से किसी की भी विदेश यात्रा की हिस्ट्री नहीं है। यहां तक कि दो मरीज ऐसे थे जो ज्यादा बाहर निकलते भी नहीं थे और ना ही बीते 14 दिनों में किसी आयोजन में शामिल हुए। मरीजों में दो पुरुष हैं। वे वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा पर गए थे। हाल ही में लौटे हैं। उधर, उज्जैन की मृत महिला के बारे में पता चला है कि वे कुछ दिनों पहले बेगमबाग में सीएए के विरोध में चल रहे धरने में शामिल हुईं थीं। उनके बेटे ने इस बात की पुष्टि की है।
English
French
German
Italian