मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- ये माफिया के सहयोग से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश
MP @ मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी ड्रामे में बड़ी उथल-पुथल सामने आई। 6 मंत्रियों समेत 17 विधायक दिल्ली और बेंगलुरु पहुंच गए हैं। ये सभी सिंधिया गुट के हैं। खबर लगते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली से भोपाल लौट आए। उन्होंने तुरंत बैठक बुलाई। बैठक में शामिल 20 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. जबकि मध्य प्रदेश में जारी सियासी ड्रामे के बीच सीएम कमलनाथ ने एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि मैं सूबे में माफिया के सहयोग से अस्थिर करने वाली ताकतों को सफल नहीं होने दूंगा. प्रदेश की जनता का विश्वास और उनका प्रेम मेरे लिए सबसे बड़ी शक्ति है. साथ ही कमलनाथ ने कहा कि अब इस मामले पर दिल्ली से जो भी फैसला होगा वह सभी को मानना होगा. इसके अलावा कमलनाथ समर्थक सभी 20 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सीएम को सौंपा है. मंत्री सज्जन सिंह ने कहा कि बीजेपी का घृणित प्रयास है, सरकार 5 साल चलेगी. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सीएम पर निर्भर करता है कि वो कौन सा फैसला लेंगे. इसके अलावा मंगलवार सुबह 11:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी दिल्ली में हैं। वे आधे घंटे के लिए अपने आवास से अकेले बाहर निकले थे। सूत्रों ने बताया कि सिंधिया ने सचिन पायलट से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सिंधिया सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस मध्य प्रदेश का संकट को टालने के लिए कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष या राज्यसभा सदस्य बना सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में अमित शाह के आवास पर मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक चल रही है। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज सिंह मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को बैठक में विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। इस बीच, मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने छुट्टियां कैंसल कर दी हैं। वे मंगलवार को भोपाल लौट रहे हैं। वे 5 दिन के लिए लखनऊ गए हुए थे।
English
French
German
Italian