राज्यसभा की 3 सीटों के लिए अधिसूचना जारी; 13 तक नामांकन, 26 को वोटिंग

MP @ मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए खाली होने वाली तीन सीटों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। तीनों सीटों के लिए 13 मार्च तक नामांकन होंगे और 26 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसी दिन रात में मतगणना होगी। आयोग द्वारा इस निर्वाचन के लिए मध्‍यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर एवं संचालक तथा पुनीत कुमार श्रीवास्‍तव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। भोपाल स्थित विधानसभा भवन के समिति कक्ष क्रमांक-02 (एम 02) में वोट डाले जाएंगे।

मध्यप्रदेश से 3 राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। विधानसभा में वर्तमान में विधायकों की संख्या के आधार पर माना जा रहा है कि इनमें से एक-एक सीट कांग्रेस और भाजपा को मिल रही है, लेकिन एक सीट के लिए घमासान रहेगी। राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा की ओर से राज्यसभा जाने के इच्छुक दावेदार सक्रिय हो गए हैं। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की कुल 11 सीट हैं।

No Comments

Leave A Comment