भोपाल के IPS कॉन्क्लेव में बडा हादसा टला, सुरक्षा गार्ड ने बचाई जान

Bhopal @ भोपाल में आज बड़ा हादसा होते-होते बचा. यहां बड़े तालाब में एक नाव पलट गयी. नाव में डीजीपी वी के सिंह सहित आईपीएस ऑफिसर्स कॉन्क्लेव में शामिल होने आए पुलिस अफसर और उनके परिवार के लोग सवार थे. लेकिन मौके पर तैनात गार्ड्स की सतर्कता के कारण कोई हताहत नहीं हुआ. गार्ड्स ने तत्काल सबको पानी से निकाल लिया.

भोपाल में IPS ऑफिसर्स कॉन्क्लेव चल रहा है. दो दिन की इस मीट का गुरुवार को आखिरी दिन है. आज पुलिस अफसर और उनके परिवार फन एक्टिविटी और सैर सपाटे पर निकले थे. बड़े तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स का भी कार्यक्रम था. सभी लोग मौज-मस्ती में थे.डीजीपी और उनकी पत्नी सहित अन्य आईपीएस अफसर और उनके परिवार बोटिंग का आनंद ले रहे थे. उसी दौरान एक नाव पलट गयी. नाव में पुलिस अफसर और उनके परिवार सवार थे. सभी लोग पानी में गिर गए. मौके पर गार्ड्स भी तैनात थे. उन्होंने तत्काल सबको पानी से निकाल कर जान बचा ली.

बुधवार को भोपाल में दो दिन का ये IPS ऑफिसर्स कॉन्क्लेव शुरू हुआ था. सीएम कमलनाथ ने इसका उद्घाटन किया था. कॉन्क्लेव में शामिल होने प्रदेश भर के आईपीएस अफसर और उनके परिवार भोपाल आए हैं. बुधवार को उद्घाटन सत्र के बाद डीजीपी सहित अफसरों ने क्रिकेट मैच खेला था. उसके बाद संगीत संध्या में गीत-संगीत हुआ था. अफसरों और उनकी पत्नियों ने परफॉर्म किया था.

No Comments

Leave A Comment