मोटापे से हैं परेशान? किचन में मौजूद ये 10 चीजें तेजी से घटाएंगी वजन
Fitness @ ज्यादातर लोग बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं. इस समस्या से निपटने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर जिम तक न जाने क्या-क्या करते हैं. पर क्या आपको पता है कि आपके किचन में है कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जिससे आप अपने वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
बाजरा में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल स्तर को बनाए रखने में मदद करता है. बाजरा आपके स्वास्थ्य को कोई नुकसान पहुंचाए बिना कैलोरी को कम करता है जिससे शरीर का वजन तेजी से कम होने लगता है.
पत्तागोभी को सब्जी के अलावा सलाद के रूप में भी खाते हैं. पत्तागोभी खाने से पाचन क्रिया सही रहती है. फैट बर्न करने में पत्तागोभी बहुत उपयोगी है. इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. ये वजन को कम करने वाला सबसे अच्छा उपचार है.
हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हर भारतीय खाने में होता है. कई चीजों में हल्दी दवाई का काम करती है. इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीकैंसर के गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर में इंसुलिन और लेप्टिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे शरीर का वजन तेजी से कम होता है.
शहद मीठा होने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है. फैट करने में शहद बेस्ट है. सुबह-सुबह एक गिलास गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से वजन कम होता है.
लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, इसमें एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टिरीयल के गुण पाय जाते है जो आपके शरीर में जमा वसा को जलाने में मदद करता है. पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की कलियों को पानी के साथ खाएं.
English
French
German
Italian