MP में सिर्फ तीन IAS के तबादले, नहीं हुई बडी प्रशासनिक सर्जरी
bhopal @ मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मनीष सिंह को मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के प्रबंध संचालक बनाया है। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। मनीष सिंह अभी तक नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव का दायित्व निभा रहे थे। वहीं कंपनी के प्रबंध संचालक पद की जिम्मेदारी निभा रहे विशेष गढ़पाले को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा पंचायत राज आयुक्त संदीप यादव को कृषि विपणन बोर्ड (मंडी) का प्रबंध संचालक सह आयुक्त बनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी उमाकांत उमराव को पंचायत राज आयुक्त पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
विशेष गढ़पाले, वर्तमान पद : एमडी- मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, नवीन पद: उप सचिव, मप्र शासन
मनीष सिंह, वर्तमान पद : उप सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग एमडी, नवीन पद : मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल
संदीप यादव, वर्तमान पद : आयुक्त पंचायत राज तथा पदेन सचिव मप्र शासन, नवीन पद : एमडी, कृषि विपणन बोर्ड, सह आयुक्त मंडी, मप्र
English
French
German
Italian