प्रियंका बोलीं- शीला दीक्षित के विकास के मॉडल पर मॉडलिंग कर रहे हैं केजरीवाल
india @ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रचार का आखिरी दिन कल यानी 6 फरवरी है. ऐसे में बुधवार को राजनीतिक दलों ने जमकर प्रचार किया और वोटरों को साधने की कोशिश की. इस कड़ी में मटिया महल विधानसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार करने पहुंचे.
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में 602 मोहल्ला क्लीनिक थे. उनका नाम उस समय मेडिकल डिस्पेंसरी था. AAP ने सिर्फ 190 नए क्लीनिक बनाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5000 किमी. की सड़कें बनाई थीं, जबकि AAP ने जीरो. दिल्ली में मेट्रो लाने का काम शीला सरकार ने ही किया था. इस दौरान केवल चौथे फेज का काम आगे बढ़ा है, जिसमें तीन साल लग गए.
प्रियंका गांधी ने कहा कि केजरीवाल ने बस शीला दीक्षित सरकार के विकास के मॉडल पर अपनी मॉडलिंग की है. अपनी वेबसाइट पर आपके घर की घंटी बजाकर मॉडलिंग कर रहे हैं. इस मॉडल की असली इमारत शीला दीक्षित सरकार ने बनाई थी.
English
French
German
Italian