भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 की सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर आज में

indore @ भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में होने वाला पहला मैच रविवार को बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी। वहीं, ओपनर शिखर धवन के पास फॉर्म में वापस आने का मौका है। वे पिछली 13 पारियों में अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 में 72 रन की पारी खेली थी।

धवन ने पिछले साल 12 मैच में 110 की स्ट्राइक रेट से 272 रन ही बनाए थे। 34 साल के इस खिलाड़ी की नजर टीम में अपनी जगह फिर से पक्की करने पर होगी। राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर उनके स्थान पर अपना दावा ठोका है। उन्होंने टी-20 और वनडे की कुल छह पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाया था।

दोनों टीमों इस मैदान पर दिसंबर 2017 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। तब टीम इंडिया ने श्रीलंका को 88 रन से हराया था। भारत के लिए उस मैच में रोहित शर्मा ने 118 और लोकेश राहुल ने 89 रन की पारी खेली थी। हालांकि, इस मैच में राहुल तो खेल सकते हैं, लेकिन रोहित टीम से बाहर हैं। उन्हें आराम दिया गया है।

No Comments

Leave A Comment