Netflix के लिए देने होंगे 50% कम पैसे, कंपनी ला रही है तीन नए प्लान
स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix भारत में अब पॉपुलर हो चुका है. भारत के लिए Netflix ने कुछ महीने पहले ही Mobile Only प्लान लॉन्च किए हैं. भारत में कंपनी अच्छा बिजनेस कर रही है और अब शायद जल्द ही आपको कुछ नए और सस्ते प्लान्स मिल सकते हैं.
Netflix लॉन्ग टर्म प्लान्स पर काम कर रही है. ये प्लान तीन महीने, छह महीने और 12 महीने के होंगे और इनकी टेस्टिंग की जा रही है. हालांकि अब भी कुछ चुनिंद यूजर्स के मोबाइल Netflix ऐप पर इन नए प्लान का ऑप्शन मिल रहा है.
गौरतलब है कि Netflix का मोबाइल ऑनली प्लान की भी टेस्टिंग लॉन्च से पहले काफी समय तक की गई थी. हालांकि कंपनी ने अब तक ये नहीं बताया है कि ये प्लान लॉन्च कब किए जाएंगे.
आज तक टेक को दिए ईमेल स्टेटमेंट में Netflix के प्रवक्ता ने कहा है कि हमेशा की तरह ये एक टेस्ट है और ये तब ही लाया जाएगा जब ज्यादातर लोगों को ये यूजफुल लगेगा. कंपनी का मानना है कि मेंबर्स के लिए कुछ महीने की सब्सक्रिप्शन एक बार में देना फ्लेग्जिबल हो सकता है.
199 रुपये के मोबाइल ऑनली प्लान की तरह ये लॉन्ग टर्म प्लान भी सबसे पहले भारत में टेस्ट किए जा रहे हैं.
Netflix के लॉन्ग टर्म प्लान्स की खासियत ये होगी कि आप इसके जरिए 20 से 50% तक पैसे बचा सकेंगे. मोबाइल ऑनली प्लान्स की बात करें तो भारत में ये 199 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं.
English
French
German
Italian