पहली बार दोपहर में नीलामी; 19 दिसंबर को 12 देशों के 332 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, इनमें सबसे ज्यादा 186 भारतीय
Cricket @ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2020 आईपीएल के लिए होने वाले नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी। 19 दिसंबर को कोलकाता में दोपहर 3:30 बजे से नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। आईपीएल में पहली बार नीलामी सुबह की जगह दोपहर को होगी। ऐसा टीवी के प्राइम टाइम स्लॉट को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नीलामी के लिए रजिस्टर्ड 997 में से 332 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।
इस लिस्ट में भारत के 186 खिलाड़ी हैं। 143 विदेशी और 3 आईसीसी के एसोसिएट सदस्य के खिलाड़ी हैं। पहली बार अमेरिका और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। अमेरिका के अली खान और स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसी पर फ्रैंचाइजी बोली लगा सकते हैं।
1 करोड़ के बेस प्राइस में पीयूष, यूसुफ और उनादकट शामिल
2 करोड़ के टॉप बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। वहीं, 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में रॉबिन उथप्पा इकलौते भारतीय हैं। 1 करोड़ की लिस्ट में पीयूष चावला, यूसुफ पठान और जयदेव उनादकट शामिल हैं। उनादकट पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिके थे, तब उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था।
English
French
German
Italian